
कोरबा | एचटीपीएस कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में कबाड़ चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोर खाली और जर्जर मकानों से लोहे के दरवाजे, खिड़की, चौखट और ग्रिल चोरी कर रहे हैं। आरोप है कि चोरी का सामान राजीवनगर और अयोध्यापुरी क्षेत्र की कबाड़ दुकानों में खपाया जा रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारी पूर्व में पुलिस को सूचना दे चुके हैं, इसके बावजूद घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया है। लगातार हो रही चोरी से कॉलोनीवासी दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से जांच, दोषियों पर कार्रवाई और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।



