
कोरबा | कोहड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से चोरी के मामले में निरुद्ध एक अपचारी बालक फरार हो गया। करीब 20 दिन पहले ही उसे संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। सुबह बालकों की गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला।
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पोड़ीबहार निवासी बालक को 27 सितंबर को संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। बताया जा रहा है कि सुबह मुख्य द्वार खुलने के दौरान वह सुरक्षा में तैनात जवानों को चकमा देकर चैनल गेट खोलकर फरार हो गया।
गिनती में बालक के गायब मिलने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद सीएसईबी पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी है।



