
कोरबा | जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में जिले के प्रमुख थाना कोतवाली, कटघोरा और सीएसईबी की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

प्रेमचंद साहू संभालेंगे कोतवाली
कोरबा कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को अब थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए समंस वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
उनकी जगह कटघोरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू को कोरबा कोतवाली की नई जिम्मेदारी दी गई है।
राजेश तिवारी को कटघोरा की कमान
वहीं सीएसईबी थाने में जिम्मेदारी संभाल रहे उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को अब थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है। इससे कटघोरा थाने की पुलिसिंग में भी नया नेतृत्व देखने को मिलेगा।
विरासत कुजूर को सीएसईबी की जिम्मेदारी
फेरबदल के तहत निरीक्षक विरासत कुजूर को रक्षित केंद्र कोरबा से स्थानांतरित कर सीएसईबी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दो आरक्षकों का भी तबादला
आदेश में आरक्षक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। आरक्षक क्रमांक 483 जितेन्द्र सोनी को करतला से श्यांग तथा आरक्षक क्रमांक 555 नरोत्तम कुमार रात्रे को श्यांग से करतला भेजा गया है।
तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश
नवीन पदस्थापना आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद अब कोरबा कोतवाली, कटघोरा और सीएसईबी थाने में नई टीम के साथ पुलिसिंग किस तरह आगे बढ़ती है, यह देखने वाली बात होगी।



