हसदेव में राखड़ का जहर! HTPS की फटी पाइपलाइन से नदी में बहा राखड़युक्त पानी, मेंटेनेंस पर उठे गंभीर सवाल

कोरबा | हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS) पश्चिम की फ्लाई ऐश पाइपलाइन डांडपारा के पास फट गई। पाइपलाइन से निकल रहा राखड़युक्त पानी रिटर्न केनाल के रास्ते हसदेव नदी में पहुंचने की बात सामने आई है।

घटना ने बिजली कंपनी की पाइपलाइन मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित निगरानी के अभाव में पाइपलाइनें बार-बार फट रही हैं। वहीं, पर्यावरण विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!