कोरबा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्याम कंवर का निधन, आज गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

कोरबा | भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं कोरबा नगर निगम की पहली महापौर रहीं श्याम कंवर (73 वर्ष) का शनिवार को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

श्याम कंवर कोरबा नगर निगम की पहली महापौर थीं। वे वार्ड क्रमांक 1, आरपी नगर फेस-1 की निवासी थीं। उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे उनके गृह ग्राम भैंसमा में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!