
कोरबा | दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी से पिकनिक मनाने बांकी क्षेत्र के सुमेधा पहुंचे चार बच्चे नदी में बने डेम में नहाने उतरे। इस दौरान तीन बच्चे बाहर आ गए, लेकिन एक बच्चा लापता हो गया। काफी देर तक बच्चे के नहीं मिलने पर घबराए साथियों ने परिजनों को सूचना दी।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने देर शाम तक लापता बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए आज गोताखोरों की टीम नदी में तलाश अभियान चलाएगी। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।



