
कोरबा | कुसमुंडा खदान क्षेत्र में रविवार को दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजा व परिवार के सदस्य को रोजगार देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति शांत कराई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



